Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावोस जाने से पहले IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की।

उनके लौटने के बाद IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट का इंतज़ार है। अंशुमन यादव, डी श्रीनिवास वर्मा, अनंत सिंह को केंद्र में डेपुटेशन से लौटने के बाद अभी तक पोस्टिंग नहीं मिली है।

यादव और वर्मा को लौटे दो महीने हो गए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई पोस्टिंग नहीं मिली है।

हाल ही में जारी लिस्ट के अनुसार, खंडवा SP मनोज कुमार राय, धार SP मयंक अवस्थी, झाबुआ SP शिवदयाल, रीवा SP शैलेंद्र सिंह चौहान, भिंड SP असित यादव, SP (रेल) भोपाल राहुल लोढ़ा, और SP (रेल) जबलपुर शिमला प्रसाद को DIG के पद पर प्रमोट किया गया है।

Tags: