Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मंगलवार को लगातार 20वें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई थी। इंदौर और पड़ोसी महू और बड़वानी में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सात सिस्टम सक्रिय हैं। एक ट्रफ रेखा प्रदेश के बीच से गुजर रही है। इसके चलते आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, ग्वालियर-चंबल में पहले लू का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन सिस्टम सक्रिय होने से अगले 4 दिन तक बारिश की संभावना है।