Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : शहर के विजय नगर इलाके में स्थित एक होटल में पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। बुधवार देर रात लार्डगंज और महिला थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विजय नगर स्थित होटल वेलवेट इन में छापा मारा, जहां वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। छापेमारी में होटल मालिक प्रदीप मिश्रा और ग्राहक जीवन पांडे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। सभी पर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, होटल में अवैध गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस टीम के पहुंचते ही होटल के कर्मचारी छिपने और भागने का प्रयास करने लगे। होटल मालिक ने जांच में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने प्रत्येक कमरे की गहन तलाशी ली।