Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : एक मजबूत सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में ज़ोरदार बारिश का दौर जारी है। कई ज़िलों में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज़्यादा ज़िलों में तेज़ बारिश का दौर चला। अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

Tags: