Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : लगभग दो हफ़्ते के अंतराल के बाद, राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा एक निम्न दबाव का क्षेत्र 13 अगस्त से सक्रिय होगा, जिसका सीधा असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों पर पड़ेगा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के 11 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है।
मंगलवार सुबह दमोह और मैहर में तेज़ बारिश हुई, जबकि भोपाल में घने बादल छाए रहे। छतरपुर ज़िले के नौगांव में सोमवार को 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, खजुराहो, सतना और सिवनी में हल्की बारिश हुई।