Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश की संभावना है, क्योंकि मानसून अभी राज्य में प्रवेश नहीं कर पाया है।

फिलहाल, मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में रुका हुआ है और पिछले कुछ दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, रीवा, सतना, जबलपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, हरदा, बड़वानी, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर जैसे जिलों में मौसम साफ रह सकता है।

Tags: