Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भिंड और मुरैना में शुक्रवार को तेज हवाएं और बूंदाबांदी हुई। सक्रिय चक्रवाती हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश का दौर जारी है।

राज्य के लगभग आधे हिस्से में मौसम की स्थिति बदल गई है, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाएं, गरज के साथ बारिश और ओले गिरे हैं। छिंदवाड़ा, पंढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की संभावना है। कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर और नरसिंहपुर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Tags: