MP : भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राज्य में हल्की बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के पास एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो मध्य महाराष्ट्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक फैली एक ट्रफ के साथ मिलकर बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है।