Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स एमपी 2025 का खिताब जीत लिया है। ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि श्रेया बेदिया सेकंड रनर-अप रहीं। मिस यूनिवर्स एमपी 2025 का ग्रैंड फिनाले सोमवार को भोपाल के एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम देर रात तक चला। ताज जीतने के बाद जान्हवी ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह सालों की मेहनत का नतीजा है। अब मुझे अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मैं शुरुआत में नर्वस थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे जीतना है। मैं जीतने आई थी, और खिताब लेकर जा रही हूं।" मॉडल्स ने रैंप पर अपने स्टाइल का जलवा बिखेरा और कई बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस भी हुईं। फाइनलिस्ट को फिनाले के दौरान स्पेशल टाइटल भी मिले।