Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए बुधवार को 44 सदस्य निर्विरोध चुने गए। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद को महत्वपूर्ण माना जाता है। देशभर के हर राज्य से पार्टी के नेता इस परिषद में चुने जाते हैं। परिषद में सिर्फ आठ मंत्रियों को जगह मिली है। इनमें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, ऐदल सिंह कंसाना, नागर सिंह चौहान, इंदर सिंह परमार और गौतम टेटवाल शामिल हैं। परिषद में सिंधिया गुट के किसी भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है।