Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए तथा त्योहारी सीजन में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने महू-रीवा-महू के बीच सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 01704 रीवा-महू स्पेशल 27 सितंबर से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को रीवा से चलेगी। यह ट्रेन शनिवार को रीवा से 22.20 बजे रवाना होगी और रविवार को 15.05 बजे महू पहुँचेगी।
यह ट्रेन रतलाम मंडल के सीहोर में सुबह 10.05 बजे, शुजालपुर में 11.05 बजे, मक्सी में 11.50 बजे, देवास में 1.21 बजे और रविवार को 14.15 बजे महू पहुँचेगी।