Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : अप्रैल के महीने में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब तक का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को खजुराहो, गुना और नौगांव में सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत कुल 28 शहरों में भीषण गर्मी रही। यह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।