Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

पश्चिम मंदिर समूह कंदरिया महादेव मंदिर परिसर में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार की अध्यक्षता में विशाल योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए योग कार्यक्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एसपी अगम जैन, एडीएम मिलिंद नागदिवे, सहायक कलेक्टर आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Tags: