Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 में धोखाधड़ी करने के दो साल बाद आखिरकार एक फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी अतेंद्र सिंह मीना के रूप में हुई है। उसे गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, अतेंद्र ने परीक्षा से पहले अपने आधार कार्ड में सॉल्वर की फोटो लगाकर छेड़छाड़ की थी। उसकी जगह सॉल्वर परीक्षा में बैठा और पास हो गया। परीक्षा के बाद अतेंद्र ने आधार कार्ड में लगी फोटो की जगह अपनी असली फोटो लगा दी।

Tags: