Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : नागझिरी क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात झगड़े के बाद सेलफोस की गोलियां खा लीं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें चरक अस्पताल लाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय युवती का नाम हेमलता परमार है, जो इंदिरा नगर (नागझिरी) की रहने वाली थी, जबकि युवक का नाम राम है और वह कल्पतरु एक्सटेंशन का रहने वाला था। दोनों दोस्त थे और प्राइवेट जॉब करते थे।