Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : पन्ना ज़िले में स्थित हीरा खदान में 11,000 केवी हाई-टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को पन्ना स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) की खदान में हुई, जो एशिया की एकमात्र हीरा खदान है।
अधिकारियों के अनुसार, तेंदुआ सीमा क्षेत्र पार कर रहा था, तभी नीचे लटकी बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव और अन्य वन अधिकारी मौके पर पहुँचे। तेंदुए का शव बरामद कर लिया गया और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।