MP : जबलपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने 11वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी

Update: 2025-08-05 12:17 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : जबलपुर में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने 17 साल की लड़की की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना पाटन क्षेत्र के सकरा गाँव की है। नाबालिग एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।

आरोपी की पहचान उसी गाँव के रहने वाले 22 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो प्राइवेट नौकरी करता है। जानकारी के अनुसार, वह छात्रा से छेड़छाड़ करता था। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। नाबालिग ने इनकार कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे नाबालिग अपने घर से बाहर निकली थी। पास में छिपा आरोपी आया और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नाबालिग की चीख-पुकार सुनकर जब उसके माता-पिता वहाँ पहुँचे, तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी भाग चुका था। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले भी राकेश ने ऐसा ही किया था। जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की, तो वह उसे जान से मार देगा। उसने पुलिस में शिकायत करने की भी बात कही और इसके बाद वह स्कूल चली गई।

Tags:    

Similar News