MP ; IMD ने जबलपुर, भिंड, मुरैना समेत 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया

Update: 2025-05-03 06:10 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ला दी है। मौसम विभाग ने शनिवार को 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मौसम में आए इस बदलाव का मुख्य कारण चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। मौसम विभाग के अनुसार सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर समेत 7 जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना जैसे शहरों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अनुमान है।

Tags:    

Similar News