Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : बुधवार को हल्की बारिश होगी, लेकिन भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
28 अगस्त से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिससे राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश होगी।
29 अगस्त को मौसम विभाग ने झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होगी।
मंगलवार को रतलाम और मंदसौर में भारी बारिश दर्ज की गई। रतलाम के कई चौराहों पर जलभराव देखा गया, जबकि मंदसौर में शिवना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।