MP : भोपाल और इंदौर समेत 50 से अधिक इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Update: 2025-06-17 09:16 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुका है। पश्चिमी एमपी के बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर से होते हुए मानसून प्रदेश में पहुंचा। अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, ग्वालियर-चंबल में सबसे आखिर में पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो एक सप्ताह में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। इससे पहले प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चलेगा। कुछ स्थानों पर भारी या अति भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिन जिलों के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर शामिल हैं। खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, डिंडोरी और नीमच। यहां हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

Tags:    

Similar News

null