MP : भोपाल, इंदौर समेत 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Update: 2025-06-24 09:37 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही आईएमडी (भारतीय मौसम विभाग) ने मंगलवार को ग्वालियर, भोपाल और इंदौर समेत 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को शिवपुरी-श्योपुर क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां 24 घंटे में 8 इंच से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभागों समेत 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, गुना, अशोकनगर टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्ना और बालाघाट में 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News