Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) को 5% (कुल 55%) तक बढ़ाकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर कर दिया है।
मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की। घोषणा के अनुसार, 1 जुलाई 2024 से डीए में 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% की अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी। इससे मौजूदा डीए दर 50% से बढ़कर 55% हो जाएगी।
कर्मचारियों को बकाया राशि पांच बराबर किस्तों में मिलेगी, जिसका भुगतान जून 2025 से अक्टूबर 2025 के बीच किया जाएगा।