Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : रायसेन जिले के मंडीदीप में गेल प्लांट से मंगलवार आधी रात के करीब गैस लीक होने की खबर मिली। रात करीब 12 बजे गैस लीक होने का पता चला। सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह 10 बजे तक गैस लीक पर काबू पा लिया गया। मामले को लेकर गेल के प्रोजेक्ट मैनेजर डी. डोंगरे ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी बड़े नुकसान का खतरा नहीं है। उन्होंने पुष्टि की कि स्कूलों को बंद करने या ज्यादा इलाकों को खाली कराने की जरूरत नहीं है।