MP : दमोह और टीकमगढ़ जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर मारा गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सरकारी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदन अहिरवार (26), सोनू (25) और संदीप अहिरवार (24) के रूप में हुई है। ये सभी तेजगढ़ के वडन पहाड़ी गांव के निवासी थे। शहर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने आईएएनएस को बताया, "पिछली रात को पथरिया तहसील के जेरथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे घर वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।