Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : देश स्वदेशी की बात कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव तक, सभी शीर्ष राजनेता लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इसके विपरीत, वित्त विभाग ने एक विदेशी कंपनी, केपीएमजी, को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। केपीएमजी एक वैश्विक फर्म है जिसके कार्यालय लंदन, न्यूयॉर्क और गुरुग्राम में हैं।
कई विभाग विभिन्न कंपनियों से सलाह ले रहे हैं। लेकिन, पहली बार वित्त विभाग ने सरकार के बाहर किसी सलाहकार को नियुक्त किया है।
वित्त निदेशक ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों को कंपनी को बजट मैनुअल, ऋण प्रबंधन प्रक्रिया और अन्य जानकारी व दस्तावेज़ उपलब्ध कराने को कहा है।