Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन सांवेर विकासखंड के सोलसिंदा गांव में हुआ। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कमल बोरवाल सहित 100 से अधिक किसान और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेश धारे ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 29 मई से 12 जून तक अभियान चलाया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और अधिक उत्पादकता और कम लागत के लिए सोयाबीन की बुआई बीजोपचार और ब्रॉड बेड फरो विधि से करने पर जोर दिया।a