एमपी क्राइम : सुसाइड नोट में लिखे स्ट्रेस को नहीं जीता जा सकता है

Update: 2023-01-05 07:08 GMT

 भाेपाल :  गांधी मेडिकल कालेज में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की पीजी डाक्टर 24 वर्षीय आकांक्षा माहेश्वरी ने बुधवार काे छात्रावास के कमरे में खुदकुशी कर ली। उन्हाेंने बेहोशी की दवा के एक साथ चार इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं इतनी मजबूत नहीं हूं। स्ट्रेस नहीं झेल पा रही।

आखिरी बार सुबह सात बजे उन्हाेंने अपने विभाग में फाेन कर तबीयत खराब रहने के कारण ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News