Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक 30 वर्षीय सिविल इंजीनियर की अपने निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब वह अपने निर्माणाधीन मकान का निरीक्षण करने गया था और सीढ़ियों पर फिसलकर गिर गया। तारों में उलझने के बाद वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।