MP : मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ब्लॉक के एक गांव को वृंदावन गांव के रूप में विकसित करने की घोषणा की
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मंडला के टिकरवाला गांव में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक में एक गांव को वृंदावन गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1552.38 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अब तक सरकार लाड़ली बहनों को 36,500 करोड़ रुपए दे चुकी है। मुख्यमंत्री ने 56.68 सामाजिक पेंशन लाभार्थियों के खातों में 340 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए और उज्ज्वला गैस योजना की 25 लाख महिला लाभार्थियों को 57 करोड़ रुपए दिए। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा महिलाओं और लड़कियों के साथ खड़ी है और उन्हें उनका हक दिलाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं।