Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सागर जिले की बड़ामलहरा जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मुकेश वर्मा को लोकायुक्त विशेष स्थापना पुलिस ने मंगलवार को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, सलैया खैरा बमनौरा निवासी राजेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके भतीजे राहुल लोधी की मृत्यु के बाद, वह संबल योजना का भुगतान लेने के लिए बार-बार जनपद पंचायत के चक्कर लगा रहे थे।
इस दौरान मुकेश वर्मा ने उनसे कथित तौर पर ₹20,000 की रिश्वत मांगी।
रिश्वतखोरी से परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बुधवार को टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर मुकेश वर्मा को ₹10,000 लेते हुए पकड़ लिया।