MP Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे कांवड़ लेकर चल रहे एक ट्रक ने 14 कावड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो कांवड़ियों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, पांच कावड़ियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।
Tags: