Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सेना को सामान सप्लाई करने का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगने के नौ महीने बाद एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। अभय असाटी ने पनागर पुलिस में राजन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राजन सिंह मुंबई का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक करीब 4-5 साल पहले अभय की मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को रिटायर्ड कस्टम कमिश्नर बताया था। परिचय के बाद दोनों में बातचीत होने लगी और आरोपी अक्सर जबलपुर आता-जाता रहता था। इस दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता को बताया कि सेना में उसके वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध हैं और वह उसे सेना को सामान सप्लाई करने का लाइसेंस दिलवा सकता है।