Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : झाबुआ जिले में बुधवार तड़के सीमेंट से लदा एक ट्रेलर ट्रक पलटकर एक वैन पर गिर गया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के थे और यह दुर्घटना रात करीब 2.30 बजे उस समय हुई, जब वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ला ने बताया कि मेघनगर तहसील क्षेत्र में संजली रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अस्थायी सड़क से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को पार कर रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और एक वैन पर पलट गया।