Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने छह शहरों में 582 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत इंदौर में 150, भोपाल में 100, ग्वालियर में 100, जबलपुर में 100, सागर में 32 और उज्जैन में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है। इन छह शहरों में बस संचालन के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने टेंडर जारी कर बस ऑपरेटरों का चयन कर लिया है। पीएम ई-बस सेवा के तहत बस डिपो इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें 60% राशि केंद्र सरकार और शेष 40% राशि राज्य सरकार देगी।