MP : उज्जैन में सांप के काटने से 3 साल की बच्ची की मौत

Update: 2025-08-03 05:01 GMT

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : खाक चौक स्थित एक गार्डन में अपने परिवार के साथ रह रहे एक व्यक्ति और उसकी छोटी बेटी को शनिवार तड़के सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मामला खाक चौक स्थित आशीर्वाद गार्डन का है।

मूल रूप से बदनावर निवासी मांगीलाल निनामा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ यहाँ रहते हैं। गार्डन संचालक सलीम खान ने बताया कि वह लंबे समय से गार्डन में होने वाली शादियों में बर्तन साफ करने का काम करते हैं और जब शादियों का सीजन नहीं होता तो मजदूरी भी करते हैं।

Tags:    

Similar News