MP 25 मई मौसम अपडेट: नौतपा की तूफानी शुरुआत

Update: 2025-05-25 05:15 GMT

 Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : इस साल नौतपा (25 मई से 2 जून) के दौरान मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने, आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों यानी 28 मई तक कई जिलों में मौसम का अलर्ट जारी किया है।

आमतौर पर नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन इस साल मौसम अलग है। पिछले 24 दिनों से राज्य के किसी न किसी हिस्से में हर दिन बारिश या तेज हवाएं चल रही हैं। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News