Morena: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को संजीवनी हास्पिटल का लोकार्पण करेंगे
"शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुबह नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा मुरैना के लिये रवाना होंगे"
मुरैना: केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 2 फरवरी, रविवार को सुबह मुरैना आऐंगे। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मनोजपाल सिंह यादव ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुबह नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा मुरैना के लिये रवाना होंगे।
शिवराज सिंह चौहान के सुबह 8:30 बजे मुरैना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। रेलवे स्टेशन से सीधे मुरैना विश्राम गृह पहुंचेंगे। यहां से सुबह 10:30 बजे डॉ. योगेन्द्र यादव द्वारा संजीवनी हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का बड़ोखर पर लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अंचल के वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं से चर्चा पश्चात एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री चौहान सडक़ मार्ग से मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के निवास पर पहुंचेंगे। यहां कंषाना द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री के नगर आगमन पर भव्य स्वागत का आयोजन किया गया है, इसमें शामिल होने के बाद सडक़ मार्ग से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान ग्वालियर से शाम 5:00 बजे बंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मनोजपाल सिंह यादव ने भाजपा के सभी वरिष्ठ, कनिष्ट कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा समाज के बंधुओं से जन-जन के लाडले मामा का स्वागत एवं उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या पहुंचने की अपील की है।