भोपाल में कपड़ो के रेडीमेड शोरूम में लगी भीषण आग
राजधानी भोपाल के संतहिरदाराम नगर स्थित कपड़ो के शोरूम में शनिवार दोपहर में आग लग गई।
राजधानी भोपाल के संतहिरदाराम नगर स्थित कपड़ो के शोरूम में शनिवार दोपहर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फायर बिग्रेड का सूचना दी। फायर बिग्रेड ने 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। संतहिरदाराम नगर में सिंधु समाज स्कूल के पास ओवर टेक नाम से कपड़ो का रेडीमेड शोरूम है। शनिवार को मार्केट बंद थे। शोरूम की तीसरी मंजिल से लोगों से धुआं उठते दिखा।
कुछ ही देर में आग तेजी से फैली और लपटें उठने लगे। आसपास के लोगों ने फायर बिग्रेड का कॉल किया। सूचना के बाद फायर बिग्रेड ओर पुलिस मौके पर पहुंची। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादस में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।