Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : पन्ना जिले में रविवार दोपहर आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें कई मवेशियों के जिंदा जल जाने की खबर है।
हालांकि, मवेशियों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना विरासन गांव में हुई और खेत में बनी एक छोटी सी झोपड़ी में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय झोपड़ी के अंदर कई मवेशी आराम कर रहे थे। आग लगने से मवेशी झोपड़ी के अंदर फंस गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।