MADHYA PRADESH : मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक ने दोस्त को मारा पत्थर

Update: 2024-07-19 05:45 GMT
MADHYA PRADESH : छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी के धबई गांव VILLAGE में पैसों के विवाद में एक मजदूर ने साथी की हत्या कर दी। रात करीब आठ बजे दोनों के बीच नशे में विवाद हुआ था, जिसके बाद एक ने पत्थर मारकर दूसरे को घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते ROAD में उसकी मौत हो गई।
सिंगोड़ी पुलिस के अनुसार धगई निवासी 28 साल का नीलकमल पिता जगदीश सल्लाम अपने दोस्त संजू भलावी के साथ गांव में मजदूरी का काम करता था। दोनों तीन दिन से एक खेत में किसान के यहां कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे।
बुधवार को दोनों को मजदूरी मिली तो संजू ने अधिक पैसा
रख लिया और नीलकमल को घर भेज दिया। थोड़ी देर बाद नीलकमल शराब के नशे में संजू के घर पहुंचा और पैसों की मांग की। इस दौरान संजू भी नशे में था। पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बीच संजू ने एक पत्थर उठाकर नीलकमल को मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस POLICE  ने घायल नीलकमल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी संजू भलावी को पुलिस POLICE ने गिरफ्तार किया है।
Tags:    

Similar News

-->