Madhya Pradesh: घाट पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक युवक की दर्दनाक मौत

Update: 2024-12-09 04:08 GMT
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभातपट्टन-गौनापुर मार्ग पर सदाप्रसन्न घाट पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महाराष्ट्र के वरुध के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर प्रभातपट्टन-गौनापुर मार्ग पर घाट पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के कारण घाट के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
हादसे में पंकज कचरावे 35 वर्ष निवासी वरुद (महाराष्ट्र) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर खाद लोड कर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। तभी सदाप्रसन्न घाट पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया गया और यातायात चालू कराया गया। मुलताई पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में घायलों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही हादसे के संबंध में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
Tags:    

Similar News

-->