Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : अक्षय तृतीया के अवसर पर पूरे जिले में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे, भगवान परशुराम को गंगाजल से स्नान कराया और पंचामृत से अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ भी किया और जगह-जगह हवन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। वरिष्ठ ब्राह्मणों ने उपस्थित श्रद्धालुओं से जनहित में कार्य करने की अपील की। डॉ. केएन मिश्रा, हाकिम सिंह दंडोतिया सहित सैकड़ों ब्राह्मणों ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।