मध्यप्रदेश : अधिकारी कैलाश मकवाना को DG लोकायुक्त नवीन पदस्थापना का आदेश जारी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों से अपील की थी कि लोगों की दुआएं कमाए। आज मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश मकवाना को DG लोकायुक्त नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया।बताया जा रहा है कि कैलाश मकवाना आईपीएस, मध्यप्रदेश के ऐसे अफसरों में शामिल हैं जो रिश्वत को केवल अपराध ही नहीं बल्कि आप भी मानते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, रिश्वत अकेले नहीं आती। देने वाली की बद्दुआ, मजबूरियां, दुख, वेदना, क्रोध, तनाव, चिंता भी नोटों में लिपटी रहती है।'कहा जा रहा है कि कैलाश मकवाना आईपीएस की पदस्थापना के बाद, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन में बड़े बदलाव दिखाई देंगे।