जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए काम की खबर है।मध्यप्रदेश के पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत रीवा से इतवारी जाने वाली ट्रेनों को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग व ऑटो सिग्नलिंग के काम के चलते रद्द कर दिया है। होगा। 25 जुलाई को रीवा से छूटने वाली 11754 रीवा-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 26 जुलाई को इतवारी से छूटने वाली 11754 इतवारी-रीवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगीजबलपुर से रवाना होने वाली तीन गाडियों जबलपुर-पुणे, जबलपुर-कोयम्बटूर और रीवा-जबलपुर-मुंबई स्पेशल ट्रेनों अब सितंबर तक चलाया जाएगा, पहले यह जुलाई तक ही चलाई जानी थी। जबलपुर से हर शुक्रवार को कोयम्बटूर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 02198 अब 29 जुलाई को चलने वाली थी, इसे अब 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा। रीवा स्टेशन से चलकर सतना, कटनी, जबलपुर से इटारसी होकर प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली रीवा मुंबई गाडी संख्या 02187 भी 28 जुलाई तक चलनी थी। अब यह ट्रेन 29 सितम्बर तक चलेगी। वहीं मुंबई से आने वाली 30 सितम्बर तक निरंतर जारी रहेगे।वहीं कोयम्बटूर से जबलपुर आने वाली ट्रेन 3 अक्टूबर और जबलपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन अब 25 सितम्बर तक चलेगी। वहीं पुणे से आने वाली ट्रेन 26 सितम्बर तक चलाई जाएगी।