मध्यप्रदेश सरकार ला रही गो-टैक्स, गो उत्पादों की होगी मार्केटिंग

मध्यप्रदेश सरकार गो-टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है।

Update: 2021-11-19 06:58 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार गो-टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। गो-उत्पादों को बेचने के लिए विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी। गो-उत्पादों की मार्केटिंग भी की जाएगी। सरकारी कार्यालयों में गो-फिनायल का उपयोग किया जाएगा। बैठक के बाद सीएम शिवराज ने इसके निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को मध्य प्रदेश गो-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की समीक्षा बैठक के दाैरान अफसरों को निर्देश दिए कि गो-ग्रास के लिए टैक्स लगाने की योजना बनाएं। इसके साथ ही जन-भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए।
बता दें कि इसी तरह का टैक्स लगाने का मसौदा कमलनाथ सरकार में भी अफसरों ने तैयार किया था। शिवराज सरकार भी ऐसे ही विकल्पों के जरिए गायों के भरण-पोषण की तैयारी कर रही है।
Tags:    

Similar News