मध्यप्रदेश : टिकट वितरण को लेकर भाजपा में पहला इस्तीफा आया सामने

Update: 2022-06-22 09:14 GMT

जनता से रिश्ता : भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर(Gwalior BJP) में टिकट वितरण को लेकर बढ़ रहा असंतोष थम नहीं रहा है, भाजपा के बड़े नेता लगातार डेमेज कंट्रोल की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कार्यकर्ताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की शुरुआत हो चुकी है।

नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Elections 2022) में टिकट वितरण को लेकर भाजपा (BJP Madhya Pradesh) में शुरू हुआ घमासान अब कार्यकर्ताओं का इस्तीफे तक पहुँचने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के जिला मंत्री राम बीर सिंह तोमर ने आज अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष को भेज दिया, उन्होंने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर इसे अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट कर दिया। राम बीर सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक तीन से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। राम बीर तोमर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के करीबी बताये जाते हैं।आपको बता दें कि टिकट नहीं मिलने से नाराज ग्वालियर भाजपा (Gwalior News) के जमीनी कार्यकर्ता बगावत पर उतारू हैं, पिछले दिनों केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री चंद्र प्रकाश और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ऐसे कार्यकर्ता अपना आक्रोश जता चुके हैं, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं चुनाव समिति प्रमुख विवेक शेजवलकर का भी घेराव किया था।

सोर्स-mpbreaking

Tags:    

Similar News