मध्यप्रदेश : स्कूल शिक्षा के दो अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-06-12 11:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजगढ़ जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों (डीपीसी और उनके अकाउंटेंट) के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस द्वारा इसी प्रकार का मामला दर्ज किया गया है।

मामले की शिकायत जीरापुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्डन रही अनिता पुत्री अनारसिंह तोमर ने लोकायुक्त पुलिस सहित अन्य अधिकारियों को 7 सितंबर 2020 को की थी। ऑडियो सहित अन्य शिकायत की जांच विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल के थाना प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने की थी। जांच के बाद 27 अप्रैल 2022 को तत्कालीन डीपीसी व सारंगपुर के सहायक शिक्षक शरद के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

सोर्स-bhopalsmachar

Tags:    

Similar News