जनता से रिश्ता : महिला उत्पीडन के आरोपों में घिरे भोपाल के हमीदिया अस्पताल (hamidia hospital) के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर डॉ. आशीष गोहिया को नया अधीक्षक बनाया गया है।
आपको बता दें कि 14-15 जून को डॉक्टर दीपक मरावी पर 50 से अधिक नर्सों ने दुष्कर्म की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। नर्सों का कहना था कि डॉ. मरावी छुट्टी मंजूर करने या किसी भी काम से अपने कक्ष में बुलाकर गंदे तरीके से टच करते हैं। आपत्तिजनक बातें करते हैं। नर्सों का आरोप है कि वह रात में शराब के नशे में नर्सों के चेंबर में घुसकर आपत्तिजनक हरकत करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
हालांकि 20 जून को ही हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पर लगे नर्सों से अश्लील हरकत व अभद्रता जैसे गंभीर आरोप साबित नहीं हुए और जांच समिति ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।
सोर्स-mpbreaking