मध्यप्रदेश:12वीं कक्षा के छात्र ने पेपर बिगड़ने के चलते फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Update: 2022-02-20 10:03 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: सीहोर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र ने पेपर बिगड़ने के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामला जिले के स्टेशन रोड सुभाष नगर कालोनी का है। अजय गौर गंज के स्टार पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। 17 फरवरी को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर था। पहला पेपर अच्छा ना जाने की वजह से परेशान छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार अजय के पिता कमलेश गौर श्यामपुर तहसील के मोती नगर में कृषि कार्य करते हैं। पूरा परिवार गांव में ही रहता है। सुभाष नगर कालोनी में स्थित घर में अजय अकेले रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को उसका अंग्रेजी विषय का पेपर बिगड़ गया, जिसके चलते वो काफी तनाव में था। शनिवार को उसका हिंदी विषय का पेपर था, जिसके लिए वो घर पर रहकर तैयारी कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार रात को उसने घर में लगे पंखे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसियों ने परिजनों को दी जानकारी 
सुबह देर तक अजय के घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसियों ने अजय के नहीं जागने और घर में कुछ भी हलचल नहीं होने पर मोतीनगर गांव स्थित उसके परिजनों को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पहुंचे और कमरा खोला। अंदर पंखे पर अजय का शव लटका मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बना कर मर्ग कायम किया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Tags:    

Similar News