Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: रीवा जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में एक गंभीर वारदात हुई। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर बंदूक से फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, पिता और पुत्र के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता का पारा सातवें असमान में चढ गया और उसने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे पर फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली बेटे के पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पहले काफी देर तक कहासुनी हुई, उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने फायर झोंक दिया।
पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार
गोली चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर गए और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और बंदूक को जब्त कर लिया। वहीं घायल बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Tags: